पटना- बॉलीवुड फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में बिहार के महापर्व छठ की छटा देखने को मिलेगी। इस फिल्म में छठ पूजा के दृश्य को लेकर काफी समय से चर्चा थी और आज इसका गाना ‘छठी मइया सुनीं लीं विनती हमार…’ रिलीज हुआ।
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की मूल कहानी भी पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा स्थित करीब 400 साल पुराने ‘वन देवी मंदिर’ से जुड़ी लोककथा पर आधारित है।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कहा कि सच कहूं तो इसकी ताकत और लोगों की आस्था देखकर मैं हैरान थी। छठी मइया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुझे लगा कि मैं उनसे बहुत गहराई से जुड़ गई हूं। छठ पूजा ‘द वन’ का एक बेहद अहम हिस्सा है और मैं इस परंपरा को किसी और तरह से महसूस नहीं करना चाहती थी।’
फिल्म की मूल कहानी भी पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा स्थित करीब 400 साल पुराने ‘वन देवी मंदिर’ से जुड़ी लोककथा पर आधारित है। गीत में छठ पूजा के साथ वन देवी और फिल्म की फैंटेसी दुनिया की भी झलक दिखाई जाएगी। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की गीत में तमन्ना ने बिहारी परंपरा के अनुसार लाल रंग की साड़ी पहनी हैं, जो छठ पर्व के लिए बेहद पवित्र और शुभ मानी जाती है। उन्होंने नाक की सीध तक लंबा लाल सिंदूर लगा रखा है। वह पानी के अंदर पूरी तरह भक्ति भाव और आस्था में डूबी हुई छठ पूजा की रस्में निभाती दिख रही हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनके खुले बाल और हाथों में पूजा की टोकरी है। चेहरे पर सादगी और भक्ति का भाव, पीछे सूर्य को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और घाट का मनमोहक दृश्य है।
इस फिल्म के निर्माता अरुणाभ कुमार ने बताया कि अखिर कैसे उन्होंने वन मंदिर से प्रेरित होकर इस फिल्म का विचार आया। उन्होंने कहा कि मेरी मां दुर्गापूजा के दौरान देवी मंदिरों में ले जाया करती थीं। इसी दौरान पटना से करीब 35 किमी दूर बिहटा स्थित वन देवी मंदिर भी गए थे।
मान्यता है कि 16वीं सदी में वैद्यनाथ मिश्रा ने इस मंदिर की स्थापना की थी। उस समय इलाके के लोग जंगल से जुड़े रहस्यमय चीजों से परेशान थे। इससे बचने के लिए उन्होंने दुर्गा के 10 रूपों की प्रार्थना की, जिनमें से एक रूप वन देवी के रूप में वहां स्थापित की गई। अरुणाभ ने कहानी निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर को सुनाई। एकता कपूर ने इसे बड़े पर्दे पर लाने का सुझाव दिया।








