भागलपुर- बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया जहां बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई. मामला बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव का है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं. यह हादसा एक दूसरे को बचाने में हुआ.
परिजनों के मुताबिक परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए.
एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, इसी क्रम में एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कई लोग गहरे पानी में डूब गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किया. आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया.
चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं, तीन लोगों को फैब्रिकेटेड अस्पताल में रखा गया है.
मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है. सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोयली खुटहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का प्रयास किया.








