गिरिडीह- सांप्रदायिक दृष्टिकोण से गिरिडीह संवेदनशील जिला है. ऐसे में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिले में 19 क्यूआरटी के साथ दर्जनों पुलिस अधिकारी और सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है. हरेक संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है.
पुलिस महकमा की सबसे ज्यादा नजर सोशल मीडिया पर है. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जिले के अंदर संचालित हरेक सोशल मीडिया ग्रुप पर नजर रखने के लिए अलग से न सिर्फ टीम बनायी गई है बल्कि हरेक ग्रुप में एक न एक पुलिसकर्मी या फिर पुलिस मित्र की मौजूदगी रखी गई है.
एसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाके में ड्रोन से सर्वे किया गया है. वहीं ड्रोन की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ साथ वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है. कहा कि क्यूआरटी में शामिल अधिकारियों एवं जवानों को भी कई निर्देश दिए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि होली का उत्सव शांति, सौहार्द्र और आपसी सम्मान के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. पर्यावरण के प्रति सजग रहें, जल की अनावश्यक बर्बादी न करें और सुरक्षित होली खेलें.’








