रांची- रांची सहित पूरे झारखंड में होली पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना, आमजन में विश्वास उत्पन्न करना और आकस्मिकता की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है.
इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई तथा प्रतिनियुक्त बलों को ब्रीफ किया गया. साथ ही साथ जनता से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस को दें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
होली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी कर रही है. इसके लिए साइबर सेल में एक विशेष टीम बनाई गई है. टीम सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगरानी कर रही है.
पुलिस की तरफ से सख्त चेतावनी जारी की गई है. जिसमें कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
कई ग्रुप के एडमिन को थाना स्तर से आगाह किया गया है. चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट किया गया, तो पोस्ट करने वाले और एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची के सिटी एसपी ने बताया कि होली में नकली शराब न बिके इसके लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस ने छापेमारी कर रही है.
कई जगहों पर देसी शराब, स्प्रिट सहित शराब भी पकड़ी जा चुकी है. नकली शराब और स्प्रिट की सप्लाई न हो इसके लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.








