रांची- राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बच्चों के अचानक गायब होने से परिजन बेहद परेशान हैं. वहीं, आसपास के लोग भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे शुक्रवार की शाम अपने माता-पिता को सूचना दिये बगैर घर से कहीं चले गये. देर शाम तक जब वे वापस नही लौटे तो परिजनों को चिंता हुई.
पुलिस के पास जाने से पहले आसपास के इलाकों में उनकी पूछताछ की गयी. इसके बाद संगे संबंधियों के पास भी तलाशी ली. जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुखदेवनगर थाना की पुलिस हरकत में आई और बच्चों की पड़ताल शुरू की. फिलहाल वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके.
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9431788800 पर कॉल करने को कहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








