पटना- पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, उनके भाई कन्हैया और बहनोई माधव कुमार उर्फ खन्ना सिंह सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पंडारक थाने में दर्ज हुआ है। इनके ऊपर अनंत सिंह के समर्थक शोभीर उर्फ सुमित ने गला दबाकर और गले में गमछा डालकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया।
पटना में इलाज करा रहे शोभीर उर्फ सुमित ने पुलिस को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह का समर्थन किया था। इसी वजह से सूरजभान सिंह, कन्हैया और खन्ना सिंह ने गले में गमछा डालकर हत्या करने की कोशिश की।
इस दौरान मारपीट भी की गयी। शोभीर की शिकायत के बाद पंडारक थाने में हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि 22 फरवरी को मोकामा के विधायक बाहूबली अनंत सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के समर्थकों के बीच लड़ाई हुई थी। अनंत सिंह के समर्थक शोभीर उर्फ सुमित और उसके भाई अमित कुमार ने सूरजभान सिंह, कन्हैया सिंह, खन्ना सिंह सहित अन्य लोगों पर जान लेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








