भागलपुर- बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां दो वाहनों की टक्कर हो गयी. वहीं, इस घटना में पास में खड़ी अन्य गाड़ियों में मौजूद लोग भी हादसे की चपेट में आ गए. अबतक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. गंभीर रूप से घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर दूसरी ओर जा रही ई-रिक्शा और बस से जा टकरायी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 4 की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिहपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया. जहां से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार सभी चारों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया है. मृतकों में तीन लोग कटिहार के समेली और एक खगड़िया के मानसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. अन्य दो की पहचान की जा रही है. मरने वालों में एक महिला, एक बच्चा और 4 मजदूर शामिल हैं. ये सभी ईंट भट्ठा से काम के बाद लौट रहे थे, तभी ये हादसे का शिकार हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








