पटना- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 21 सालों में एनडीए की सरकार ने बिहार के खजाने को खाली कर दिया है. अब तो आने वाले दिन में बिहार सरकार के कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं होंगे. तेजस्वी यादव सोमवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बिहार सरकार पर निशाना साधा.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की आय सबसे कम है. शिक्षा-स्वास्थ्य के मामले में, खेलकूद के मामले में, बिहार सबसे फिसड्डी. 21 साल बिहार की जनता ने एनडीए को मौका दिया बावजूद इसके, बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, सबसे बेरोजगार राज्य की श्रेणी में आता है. बिहार का सरकारी खजाना खाली हो चुका है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में जब सवाल पूछा जाता है तो, सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता है. वही पुरानी घिसीपिटी बातें सरकार बोलती है. सरकार का खजाना इन भ्रष्टटाचारियों ने खाली कर दिया है. कुछ दिन के बाद यहां के कर्मचारियों को वेतन देने की भी स्थिति नहीं होगी. इन लोगों ने बहुत ज्यादा लूट और भ्रष्टाचार मचाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि ”मेरा यह कहना है कि बिहार 21 सालों में अपराध, भ्रष्टाचार कुशासन, तानाशाही अफसरशाही को बढ़ाया गया है. हमें इस बजट से कोई आशा नहीं है. कोई कार्रवाई-सुनवाई सरकार में नहीं हो रही है. दुर्भाग्य है कि बिहार में हत्या-अपहरण, गैंग रेप जैसे वारदात हो रहे हैं, कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, सुनवाई नहीं हो रही है.”








