पटना- बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च को आयोजित की जाएगी।
एनडीए में भाजपा और जेडीयू दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि पांचवीं सीट को लेकर रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति अभी सस्पेंस में है। पहले इस सीट के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान का नाम चर्चा में था.
लेकिन लोजपा-रामविलास ने इसे खारिज कर दिया। चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि उनकी मां राजनीति में नहीं आ रही हैं और न ही उनकी पार्टी राज्यसभा की किसी सीट की दावेदारी कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एनडीए सूत्रों के मुताबिक, पांच सीटों में से चार पर गठबंधन की जीत तय है। दो सीटों पर जेडीयू और दो पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि पांचवीं सीट किसी सहयोगी को दी जा सकती है।
पहले इस सीट पर जीतन राम मांझी का दावा था, लेकिन भाजपा ने इसे खारिज कर दिया था। चिराग के बयान के बाद अब यह साफ हुआ कि उपेंद्र कुशवाहा के लिए रास्ता खुल सकता है हालांकि इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है।








