दिल्ली- NCR से सटे गाजियाबाद में देर रात हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टास्क बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग की लत ने 3 सगी बहनों की जान ले ली है। तीनों बहनों में रात 2 बजे के करीब 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे सभी की मौत हो गई।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में बच्चियों की डायरी में सुसाइड नोट मिला है। इसमें सॉरी मम्मी-सॉरी पापा लिखा है। इसके अलावा नोट में कोरियन कल्चर का भी जिक्र है।
घटना गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी की है। तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। भारत सिटी B 1 टॉवर में रहने वाली सगी तीनों बहनें एक मोबाइल गेम ऐप की आदी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक साथ सभी काम करती थीं, जैसे नहाना, खाना, सोना व रोजमर्रा के सभी काम।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच में पता चला है कि बच्चे कोरियन लवर गेम खेलने के आदी थे। जानकारी के अनुसार, गेम में 50 टास्क थे। बीती रात अंतिम टास्क था। फ्लोर से कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था।
पुलिस का कहना है कि बच्चियां कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थी। सुसाइड नोट में भी कोरियन कल्चर का जिक्र है। बताया गया कि बच्चियां दो साल से स्कूल नहीं जा रही थी। पढने में कमजोर थी, इसलिए घर रहती थी।
सुसाइड में दो बार लिखा है ये बच्चियों ने लिखा है I m very very alone. हालांकि ये दोनों बार पेन से कट किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर लिखा है- make me a hert of broken
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार, जांच शुरू हुई है आगे सबूत के आधार पर करवाई होगी। बताया गया है कि गेम की जानकारी परिवार को थी। इसके चलतते पिता ने कुछ दिन से मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।








