जहानाबाद- बिहार के जहानाबाद में नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है.
परिवार का कहना है कि वे सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं हैं और केवल न्यायिक जांच (ज्यूडिशियल इंक्वायरी) की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि शुरू से ही प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत है, जिससे साक्ष्य मिटाए जा रहे हैं और परिवार को दबाने की कोशिश की जा रही है.
परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘सीबीआई जांच की मांग से हम संतुष्ट नहीं हैं. न्यायिक जांच की मांग हमने पहले भी की थी और आज भी कर रहे है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शुरू से ही प्रशासन, हॉस्टल की मिलीभगत है. मैं कई बार मीडिया के माध्यम से ये बात कह चुका हूं. सरकार चाह रही है कि हमें दबाया जाए. सीबीआई जांच की मांग हमने नहीं की है, सरकार ने अपने मन से किया है. हमें कोई भरोसा नहीं है, बस न्यायिक जांच हो.’
जब उनसे पूछा गया कि गृह मंत्री ने तो सीबीआई जांच की सिफारिश की है. तो उन्होंने कहा, ‘हमने तो कभी सीबीआई जांच की मांग की ही नहीं है. हम तो न्यायिक जांच की मांग कर रही हैं. हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में जांच होनी चाहिए, जिससे हमें निष्पक्ष न्याय मिल सके.’
उन्होंने ये भी कहा कि जो काम एसआईटी कर रही है, वहीं काम सीबीआई भी करेगी. उन्होंने डीजीपी से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि डीजीपी तो बोल रहे हैं कि तुम्हारी बेटी ने सुसाइड किया है. वो तो हम लोगों पर निराधार आरोप लगा रहे हैं. हम उन पर भरोसा नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








