वैशाली- बिहार के मुजफ्फरपुर हाजीपुर एनएच 22 पर सराय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास शनिवार के अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई. इस हादसे में डॉक्टर दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घटना सराय टोल प्लाजा के पास की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. जितेंद्र प्रसाद (50) और उनकी पत्नी (45) के रूप में हुई है. वे पटना जिले के निवासी थे और अररिया से पटना स्थित अपने घर लौट रहे थे.
बताया जा रहा है कि अहले सुबह टोल प्लाजा के पास घने कोहरे के कारण कार ने बाईं ओर खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने डॉक्टर दंपति को मृत घोषित कर दिया. वहीं चालक घायल है और उसका इलाज चल रहा है. कार में मौजूद एक कुत्ता भी सुरक्षित बच गया.








