डेस्क- चेन्नई में बिहार के शेखपुरा के एक परिवार की सामूहिक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस दर्दनाक घटना में पति, पत्नी और 2 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शवों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना को लेकर बताया जाता है कि, मृतक दीपक यादव अपने पूरे परिवार के साथ काम करने के लिए चेन्नई गया था. जहां अडयार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में दंपति और उनके डेढ़ साल के बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थानीय लोगों ने खून से सनी एक बोरी देखी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चेन्नई पहुंचे, जहां पूरे परिवार की हत्या की पुष्टि हुई. चेन्नई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के ही रहने वाले हैं. बाप और बेटे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. जबकि 24 साल की महिला की लाश अब तक नहीं मिली है. इधर शेखपुरा में मृतकों के घर मातम पसरा हुआ है.
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि, मेरे छोटे भाई का बेरहमी से कत्ल किया गया था. धारदार हथियार से उसके शरीर और चेहरे पर वार किया गया था. पता नहीं किसने और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया. हम भी चेन्नई में ही काम करते हैं. आज फ्लाइट से शव को लेकर गांव आए हैं.
इस बीच चेन्नई में बिहारी मजदूर की हत्या और शव गांव पहुंचने की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि चेन्नई पुलिस से लगातार संपर्क में है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








