वैशाली- बिहार के वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव में एक महिला बीपीएससी शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली है. उसका शव किराये के मकान से बरामद हुआ है. मौके से पुलिस को एक लेटर भी मिला है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है.
बरामद नोट लिखा है ये कोई हत्या नही हैं. वो अपनी मर्जी से जीवन लीला समाप्त कर रही है. इसमें किसी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है. उनका शरीर रसूलपुर न ले जाया जाए बल्कि अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही कर दिया जाए. उनको मुखाग्नि उनके पति नहीं, उनकी बेटी दे.
मृत शिक्षिका कटहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक गांव में रहती थी और खाजे चांद छपरा गांव में पढ़ाने जाती थी. मृत शिक्षिका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी के रूप में हुई है. मृतका की एक 3 महीने की बच्ची है. शिक्षिका के पति रक्सौल स्थित बैंक में डिप्टी ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, मृतका के मामा का आरोप है कि शिक्षिका की हत्या की गई है. वो जॉब कर रही थी, अच्छा कमा रही थी, वो अपनी अपनी 3 महीने की बच्ची को छोड़कर, लेटर लिखकर आत्महत्या नहीं कर सकती है. उसने अपनी मां को कई बार टॉर्चर किए जाने की बात भी कही थी.
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से लेटर और मोबाइल बरामद किया गया है. मोबाइल में मौजूद ऑडियो-वीडियो, पारिवारिक विवाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








