पटना- राष्ट्रीय जनता दल की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है. इस फैसले के बाद तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.
तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर उनकी बहन रोहणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक.” रोहिणी के इस बयान को सीधे तौर पर पार्टी के अंदर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.
सूत्रों का कहना है कि यह फैसला वैसा नहीं था, जैसा लालू प्रसाद यादव या राबड़ी देवी चाहते थे. बताया जा रहा है कि वे चाहते थे कि पार्टी पर लालू यादव का दबदबा और अधिकार बना रहे. ऐसे में इस बदलाव को कुछ लोग लालू यादव के लिए एक तरह का फोर्स्ड एग्ज़िट भी मान रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रोहिणी आचार्य के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. विपक्ष इस बयान को आरजेडी की अंदरूनी कलह बता रहा है, वहीं पार्टी समर्थक इसे व्यक्तिगत राय करार दे रहे हैं. हालांकि यह साफ है कि तेजस्वी यादव की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी ने न केवल विपक्ष, बल्कि अपनों के बीच भी नई बहस को जन्म दे दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








