गढ़वा- गढ़वा के एक गांव में हाथियों के झुंड ने गांव की एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद से चिनियां क्षेत्र के जंगली इलाके में खौफ का माहौल है. लगातर क्षेत्र में घट रही घटना से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, जीरवा देवी अपने पड़ोस की एक किशोरी के साथ गांव से सटे जंगल में बकरी चराने गई थीं. देर शाम बकरी चराकर लौटने के दौरान अचानक जंगल में हाथी से सामना हो गया.
हाथी ने जीरवा देवी पर हमला कर उन्हें बेरहमी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद साथ गई किशोरी जान बचाकर जंगल से भागी और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. घटना की खबर आग की तरह आसपास के इलाकों में फैल गई. मौके पर सीदे गांव, वन समिति अध्यक्ष ने तुरंत चिनियां वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम एवं हाथी दल रात में ही जंगल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात चिनियां वन कार्यालय लाया गया.
घटना के बाद पूरे चिनियां थाना क्षेत्र में डर और भय का माहौल है. मुखिया का कहना है कि हाथी लगातार जानमाल का नुकसान कर रहे हैं लेकिन उन्हें क्षेत्र से भगाने के लिए अब तक कोई ठोस और स्थायी पहल नहीं की गई है.
घटना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत पहुंची और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया लेकिन जंगली हाथियों के स्थायी समाधान पर सवाल जस का तस बना हुआ है, जबकि वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को 50 हजार की नगद सहायता राशि दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








