गिरिडीह- जिले के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास हुए विवाद में ऋतिक यादव ऊर्फ बड्डी यादव (24 साल) की बीती रात पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी. मृतक के पिता झारखंड पुलिस के एसआई पद पर पदस्थापित हैं.
बताया जाता है कि हत्याकांड में जिस सतीश यादव का नाम आया है, वह पीरटांड थाना इलाके के नावाडीह का रहने वाला है. सतीश पिछले दिनों तब चर्चे में आया था जब आजसू छात्र संघ की जिला कमेटी का पूर्णगठन किया गया था.
जानकारी के अनुसार, सतीश आजसू छात्र संघ का जिला उपाध्यक्ष है. ऐसे में पुलिस आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव को भी थाना लायी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अक्षय से सतीश के संदर्भ में पूछताछ की गई है. अक्षय ने बताया है कि सतीश आजसू छात्र संघ का जिला उपाध्यक्ष है. दूसरी तरफ सतीश समेत इस घटना में शामिल अन्य लोगों की खोज भी लगातार हो रही है. एक टीम सतीश को खोजने निकली है. इन सब के बीच घटना को लेकर अन्य तकनीकी सबूत भी एकत्रित करने में पुलिस की टीम जुटी है.
घटना को लेकर मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि रात लगभग 10.30 में वह, उसका दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी पथ पर अवस्थित बंदरकुप्पी गए थे. यहां मैगी पॉइंट है, जहां रातभर मैगी, कॉफी और चाय मिलता है.
तभी पीरटांड थाना इलाके के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक उनपर हमला कर दिया. पहले उन्होंने मुक्के से वार किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुक्के की पिटाई में कुछ नहीं हुआ तो फिर बांस के डंडे से पिटाई शुरू कर दी. इतना पीटा कि ऋतिक की जान ले ली. उन्होंने बताया कि अचानक हमला किया गया जिसमे ऋतिक की जान चली गई.








