रांची- झारखंड पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा बेड़ो थाना के दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ थाने में ही गिरफ्तार किया गया है. आरोपी श्याम नंदन पासवान एक ट्रक के मालिक से जांच प्रतिवेदन भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे.
जानकारी अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी, रांची में लिखित शिकायत दिया कि बेड़ो थाना, रांची के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान उनके चौदह चक्के वाले ट्रक की एमवीआई जांच रिपोर्ट ( फिटनेस जांच) भेजने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी अधिकारी बार-बार फोन कर उसे थाना बुला रहे थे और पैसा नहीं देने पर काम लंबित रखने की धमकी दे रहे थे.
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की बात सत्य पाई गई. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बेड़ो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








