रांची- झारखंड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया जिसके बाद मंगलवार को राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
आईएमडी ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल है. इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है. हालांकि उसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.








