चतरा- नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब छह लाख रुपए का 13.19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त एक कार और पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं.
तस्करों की गिरफ्तारी चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग जंगल इलाके से हुई है. पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया है. प्रेस वार्ता में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी.
जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर संदीप सुमन के नेतृत्व में थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसआई राहुल सिंह, एसआई टीपू अंसारी और एसआई कुमार गौतम समेत सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियान के दौरान ही स्पेशल टीम ने चिन्हित स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया, जहां से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी ने बताया कि मौके से गिरफ्तार आरोपियों में मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंघनीया गांव के रुपेश कुमार दांगी, ढोढ़ी गांव के नीरज कुमार यादव, प्रकाश कुमार दांगी और लक्ष्मण कुमार दांगी और सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव के राकेश कुमार दांगी शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








