गिरिडीह- जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पत्नी और ससुरालवालों से नाराज पति जेसीबी लेकर ससुराल पहुंच गया. यहां बात बढ़ी और फिर युवक ससुराल के मकान को ध्वस्त करने की धमकी देने लगा फिर पूरी चाहरदिवारी को ही गिरा डाला.
ये मामला जमुआ थाना इलाके के सिरसिया गांव का है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो युवक जेसीबी समेत फरार हो गया. अब इस मामले की सूचना जमुआ पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इस पूरे घटना को अंजाम देने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है. पिंटू का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित गादी-चुंगलो में है. पिंटू मंडल की पत्नी उर्मिला का कहना है कि उसका पति हर रोज शराब पीकर घर आता है ओर उसके साथ मारपीट करता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी वजह से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है. बीच बीच में वह ससुराल भी जाती है. वहीं पिंटू के ससुर का कहना है कि घटना में पिंटू के साथ कई लोग रहे.
वहीं पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद में बाउंड्री तोड़ी गई है. बाउंड्री तोड़ने का आरोप पिंटू मंडल नामक युवक पर लगा है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन आरोपी पिंटू मंडल फरार हो गया था. मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है ऐसे में अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








