जामताड़ा- साइबर क्राइम के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन साइबर ठगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और 5 फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है.
गिरफ्तार साइबर अपराधियों में राजाउल अंसारी, मनीरूद्दीन अंसारी और सरताज अंसारी शामिल है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांस पहाड़ी के पास जंगल स्थित पत्थर खदान में छुपकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर रंगेहाथ तीनों साइबर अपराधियों को धर दबोचा.
डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधी लोगों को रूपेकार्ड और कैशबैक का मैसेज भेजकर साइबर ठगी का अंजाम देते थे. साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर 1099 का कैशबैक मैसेज भेजते थे और उसे एक्सेप्ट करने को बोलते थे. एक्सेप्ट करते ही सामने वाली की सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते थे और साइबर ठगी को अंजाम दे देते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से पुलिस जब्त मोबाइल और सिम की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साइबर अपराधियों ने अब तक कितने लोगों से और कहां-कहां ठगी की है. पूछताछ के बाद तीनों साइबर अपराधियों को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








