लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इस इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है.
जानकारी अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर खूंखार माओवादी दस्ता सदस्य और एक लाख रुपये के इनामी राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियों को चंदवा और कुडू क्षेत्र में फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियारों के साथ जा रहा था. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम का दस जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिले में हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस मुठभेड़ और लेवी वसूली सहित 20 संगीन मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तार नक्सली ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. जिनमें 2022 की बुलबुल और कोरगो पुलिस मुठभेड़, रेलवे निर्माण वाहनों में आगजनी, 2023 की हत्या, वर्ष 2021 से 2025 तक लेवी के लिए पर्चा वितरण जैसी प्रमुख घटनाएं शामिल हैं.
पुलिस ने कुडू थाना कांड संख्या 125/25 के तहत आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट और यूएपीए की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस टीम ने इसे नक्सल विरोधी मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि बताया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








