पटना- RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राबड़ी देवी का सरकारी बंगला खाली कराने की कार्रवाई राजनीतिक विद्वेष का परिणाम है. उन्होंने साफ कहा कि कुछ भी करना होगा करेंगे, लेकिन बंगला खाली नहीं करेंगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव और उनके परिवार के प्रति द्वेष और राजनीतिक बदले की भावना से सरकार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में कई बार सत्ता बदलने के बावजूद यह मुद्दा कभी नहीं उठाया गया.
उन्होंने सवाल किया कि ‘जब उसी घर में दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, तब उस मकान को खाली क्यों नही किया गया? अब अचानक यह कदम क्यों उठाया जा रहा है?’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने यह कदम प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेतृत्व का विश्वास हासिल करने के लिए उठाया है. उनके अनुसार, गृह विभाग बीजेपी के पास जाने के बाद लालू परिवार को जानबूझकर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है.
मंगनी मंडल ने कहा कि राजनीति के अलावा इस कार्रवाई का कोई दूसरा कारण नहीं है और तर्क गढ़कर लालू यादव के हेडिंग रोड स्थित आवास को खाली करने की कोशिश की जा रही.








