डेस्क- 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर एंटी नारकोटिक्स सेल के सामने पेश हुए। सिद्धार्थ को एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
बता दें कि सिद्धांत को पूछताछ के लिए ये समन 21 नवंबर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की तरफ से भेजा गया था। ANC ने इससे पहले पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी को भी समन किया था। हालांकि, ओरी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को दूसरा समन भी भेजा है। इसके मुताबिक, उन्हें 26 नवंबर यानी कि बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, नोरा फतेही ने ड्रग केस में नाम आने के बाद सफाई दी है. उन्होंने लिखा है- मैं पार्टियों में नहीं जाती, मैं हमेशा फ्लाइट्स पर रहती हूं, मैं वर्कहॉलिक हूं, मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है, मैं ऐसे लोगों के साथ जुड़ती भी नहीं हूं और अपनी छुट्टी के दिनों में मैं दुबई में बीच पर या अपने हाई स्कूल दोस्तों के साथ घर पर होती हूं। मैं अपना पूरा दिन और रात अपने सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में लगाती हूं।
आगे उन्होंने लिखा है, जो भी पढ़ते हो, उस पर भरोसा मत करो। लगता है मेरा नाम इस्तेमाल करना बहुत आसान है। लेकिन इस बार मैं ऐसा होने नहीं दूंगी। ये पहले भी हुआ है, आप लोगों ने झूठ फैलाकर मुझे बर्बाद करने की कोशिश की थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।
मैंने चुपचाप देखा जब हर कोई मेरी छवि खराब करने, मेरा नाम बदनाम करने और मुझे क्लिकबेट की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था। कृपया मेरा नाम और मेरी तस्वीर उन मामलों में इस्तेमाल करने से बचें जिनका मुझसे जरा भी संबंध नहीं है। इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








