डेस्क- ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में, बॉलीवुड सुपरस्टार-होस्ट सलमान खान ने सेलिब्रिटीज की लगातार आलोचना करने के चलन पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने बॉडी शेमिंग, उम्र, लुक, पर्सनल लाइफ पर सवाल उठाए.
उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें से एक था प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर महिलाओं को ट्रोल किया जाना. यह कमेंट्स ऐसे समय में आए है जब उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक को लेकर बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है.
19 सितंबर को बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान लोगों के लुक्स की लगातार आलोचना करने वाले ऑनलाइन ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़के.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बॉडी-शेमिंग, एज-शेमिंग और यहां तक कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर किसी मां को निशाना बनाने के खिलाफ भी आवाज उठाई. उन्होंने बीच शो में शर्ट उतारते हुए कहा, ‘तुम क्या ट्रोल करना चाहते हो? और क्यों ट्रोल करना चाहते हो? क्या सोच है?
मेरे साथ भी ऐसा हुआ है. ‘भाई मोटे हो गए हैं’ कर लो ट्रोल, ये लो.’ उन्होंने कहा, ‘किसी की नाकामी का मजाक उड़ाना. मेरे साथ भी ऐसा हुआ था. अभी भी हो रहा होगा. बूढ़ा हो गया है. हां, 60 साल का हो गया हूं.
हर बार ‘मैंने प्यार किया’ वाला लुक तो नहीं हो सकता. आप किस बात पर ट्रोल करना चाहते हैं? जो प्रेग्नेंट हुई है, उसे क्यों ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ जाता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस का मजाक उड़ाने वाले लोगों को भी आड़े हाथों लिया. कैटरीना का नाम लिए बिना सलमान ने कहा, ‘आप किसी ऐसी महिला को क्यों ट्रोल करते हैं जो प्रेग्नेंट होती है?
प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी. वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं.’
सलमान खान का यह कमेंट ऐसे समय में आई जब कैटरीना के काम या उनके नए-नए मां बनने के बजाय, प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर के लुक पर ज्यादा चर्चा हो रही है.
ट्रोलिंग कल्चर की आलोचना करने के अलावा, सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के कुछ हिस्सों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने उन एक्टर्स के बारे में बात की जो अपने साथियों के खिलाफ पेड नेगेटिव कैंपेन चलाते हैं और उन सेलिब्रिटीज के बारे में भी, जिन पर पॉलिटिकल मुद्दों पर कमेंट करने का दबाव डाला जाता है.
सलमान ने कहा, ‘मुझे पता है कि मुझे कौन ट्रोल करता है. हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता होता है कि कौन क्या कर रहा है. हम बस रिएक्ट न करने का फैसला करते हैं.
वे आपको नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे हैं, और हो सकता है कि कुछ हीरो या प्रोड्यूसर पैसे देकर इसे बढ़ावा देते हों. फिर लोग करप्शन की बात करते हैं. पैसे के लिए, वे फिल्मों को चार या पांच स्टार दे देते हैं. यह भी एक बड़ा करप्शन है. तो क्या आप एथिक्स या नैतिकता के बारे में बात करने की स्थिति में हैं?’








