डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान खुद को शिव भक्त बताती हैं। वो कई बार केदरनाथ भी जा चुकी हैं। 25 अक्टूबर को भी सारा अली खान केदरनाथ धाम दर्शन करने पहुंचीं। उनकी इस यात्रा को लेकर इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीडियो जारी कर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ को शरीयत के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि शरीयत की नजर में सारा अली खान गुनहगार हैं और उन्हें तौबा करनी चाहिए।
वीडियो में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने कहा, “मुझे जानकारी मिली है और कई मुस्लिम नौजवानों ने सवाल किया कि सारा अली खान ने केदारनाथ मंदिर में जाकर जो पूजा-पाठ किए, क्या शरीयत-ए-इस्लामिया इसकी इजाजत देता है?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि शरीयत-ए-इस्लामिया कभी भी अपने अनुयायियों को दूसरे धर्म के कामों को अपनाने या मंदिर में पूजा-पाठ करने या और धार्मिक काम करने की शरीयत किसी मुसलमान को, चाहे मर्द हो या महिला, उसको इजाजत नहीं देता है।”
वीडियो में मौलाना आगे कहते हैं, “सारा अली खान भारत की मशहूर की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने केदरनाथ मंदिर में जाकर पूजा-पाठ की, दर्शन किए और आधा घंटा तक वो लाइन में लगी रहीं। तो ये सारे काम उन्होंने शरीयत की रोशनी में नाजायज किए, हराम काम किए।
वो शरीयत की रोशनी में मुजरिम हैं, गुनहगार हैं। इनको तौबा करना चाहिए।” मौलाना ने कहा कि सारा अली खान को माफी मांगनी चाहिए और अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो वो खुदा के दरबार में गुनहगार हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बात दें, 25 अक्टूबर को सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में सारा अली खान को केदरनाथ धाम में दर्शन के लिए लाइन में खड़ा देखा गया था। ये पहली बार नहीं है जब सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
सारा अली खान चार से पांच बार केदारनाथ दर्शन के लिए जा चुकी हैं। सारा का केदारनाथ से गहरा लगाव है।








