हजारीबाग- भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है. हजारीबाग में 4 नवंबर को इसके तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी है.
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और यूपीए पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधते हुए कहा कि देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना एकमात्र उनका उद्देश्य है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस जो भी बात करते हैं उसका आधार नहीं होता है. कांग्रेस को खुद को बचाना है तो राहुल गांधी का इलाज करवाना होगा. नहीं तो कांग्रेस को डूबने से कोई बचा नहीं सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. ईवीएम हैक करने की बात हमेशा कांग्रेस करती थी. हाल के दिनों में जहां चुनाव हुए हैं वहां कांग्रेस को लोगों ने नकार दिया है. जो यह बताता है कि अब देश की जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं करती. यह पार्टी लोकतंत्र की विरोधी हो गई है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता से बाहर हुई है तब से देश में अराजकता फेलाने की कोशिश कर रही है. भारत निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र निकाय है. उसके ऊपर ही कांग्रेस गंभीर आरोप लगा रही है.
लेकिन कभी भी आवेदन तक नहीं दिया है. पूरे देश भर में भ्रम की स्थिति कांग्रेस उत्पन्न कर रही है. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर दिमागी नक्सली होने का भी गंभीर आरोप लगाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








