पटना- पटना में दारोगा अभ्यर्थियों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल काटा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को भी तोड़ दिए. वे लोग आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया.
जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ जबर्दस्त भिड़ंत हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से बाहर हटा दिया है. पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है.
असल में ये प्रदर्शनकारी 1799 दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द होने का विरोध कर रहे हैं. ये लोग परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने और पहले जारी किए गए नतीजे को बहाल करने की मांग कर रहे हैं. इन्होंने सरकार पर युवाओं और छात्रों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अभ्यर्थी के साथ अन्याय कर रही है. सही समय पर परीक्षा नहीं लिया जाता है. परीक्षा में पेपर लीक होता है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. हमलोग आज मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने निकले है. न्याय मांग रहे हैं लेकिन पुलिस हमें आगे नहीं बढ़ने दे रही है.
बता दें कि 23 सिंतबर 2026 को बिहार पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) ने 1799 पदों पर नियुक्ति के लिए हुई मुख्य लिखित परीक्षा को अचानक रद्द करने का ऐलान किया था.
आयोग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति ने कहा, ’27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है. नई तिथि के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








