पलामू- पलामू के मेदिनीनगर के टाउन छेचानी टोला से लूट की घटना सामने आई है जहां बच्चे पर पिस्टल तान कर एक महिला से लाखों के जेवरात की लूट हुई है.
महिला का पति रांची फायर ब्रिगेड में तैनात है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूनम तिवारी नामक महिला मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के छेचानी टोला में अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी. इस क्रम में बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपराधी महिला के घर में दाखिल हुए और बच्चे को अपने कब्जे में लिया. बच्चे पर पिस्टल तान कर अपराधियों ने पूनम तिवारी से कहा कि बच्चे की जान प्यारी है तो सभी जेवरात दे दो. अपराधियों ने पूनम तिवारी के पास से करीब 3.50 लाख रुपये के जेवरात और मोबाइल लूट लिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि महिला के साथ लूटपाट हुई है. घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महिला घर में अपने बच्चे के साथ अकेले रहती थी. इस बात की जानकारी अपराधियों को पहले से थी. पूरे मामले में पीड़िता ने मेदिनीनगर टाउन थाना में आवेदन दिया है.








