रांची- झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है. मौसम केंद्र ने पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की चेतावनी जारी की है.
फिलहाल, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध के बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा.
मौसम केंद्र ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि ठंड लगने से फ्लू हो सकता है. नाक से पानी आ सकता है. नाक से खून भी आ सकता है. ब्लड प्रेशर भी बढ़ने की संभावना रहती है. कंपकंपी होने पर नजरअंदाज ना करें. ठंड का असर त्वचा पर पड़ता है जो पीली, कठोर या सुन्न हो जाती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के इस्तेमाल के अलावा त्वचा को तेल या क्रिम से मॉइस्चराइज करना जरूरी है. विटामिन सी से भरपूर हरी सब्जी और फलों का सेवन करना है. मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि हीटर का इस्तेमाल करते समय वेंटिलेशन सुनिश्चित करना है.
मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में खूंटी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. रांची का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा है लेकिन हिनू में पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.
खूंटी के बाद सिमडेगा में 7.3, डाल्टनगंज में 9.3, लोहरदगा में 9.7, हजारीबाग में 9.9 और पश्चिमी सिंहभूम में 10.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है. खास बात है कि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








