रांची- झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रहा है. मुख्यालय द्वारा राज्यभर में गठित 119 एंटी पावर थेप्ट (एटीपी) की टीम ने 11 और 12 नवंबर को कुल 7894 ठिकानों पर छापेमारी की.
इसमें 1200 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. इसमें 16 लाख आठ हजार यूनिट बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया है. जिसमें एक करोड़ नौ लाख रुपए की बिजली चोरी में चली गई. इन उपभोक्ताओं के खिलाफ 1.89 करोड़ का जुर्माना भी ठोंका गया है.
वहीं, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने राज्य के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली चोरी कर रहें व्यक्तियों की सूचना संपूर्ण पता के साथ व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाईल संख्या 94311-35515 पर दें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाईल संख्या गुप्त रखा जाएगा. साथ ही निगम प्रबंधन राज्य के आम नागरिकों से मुख्यालय के द्वारा संचालित छापामारी अभियानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाने की भी अपील की है.








