दरभंगा- दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के घर विजिलेंस ने छापा मारा है. अभियंता प्रणव कुमार के किराए के मकान पर अहले सुबह से विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी की जानकारी मिलते ही विभागीय अफसरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
साथ ही अभियंता के भागलपुर पैतृक आवास रानी तालाब पर भी छापेमारी चल रही है. अधिकारियों के अनुसार, मौके से भारी मात्रा में कैश और दस्तावेज बरामद हुये हैं. विजिलेंस टीम ने मौके से प्रणव कुमार सहित अन्य दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप का माहौल है.
अधिकारियों का कहना है कि टीम को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो आगे की जांच में कई गंभीर खुलासों का आधार बन सकते हैं. इन दस्तावेजों के माध्यम से संभावित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का पता चल सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








