पटना- अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय स्तर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बिहार STF, साइबर थाना पटना और संबंधित स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने देश के पांच राज्यों, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल के कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान अब तक गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल 38 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पटना STF और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर में कार्रवाई कर रही है।
तीनों जगहों पर पुलिस के 30 से अधिक जवान तैनात हैं। छापेमारी में SDPO रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। पटना में राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर इलाके में लोकल पुलिस और साइबर पुलिस की रेड चल रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के मुताबिक, साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों ठिकानों पर साइबर ठगी से जुड़े लोग छिपे हैं और यहीं से ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
अचानक हुई कार्रवाई से दोनों इलाकों में हलचल मच गई। चिह्नित बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








