नवादा- नवादा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में 21 साल के युवक युवक पुष्पांशु शंकर की हत्या लकड़ी काटने वाली ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर कर दी गई.
हत्यारों ने उसके मोबाइल को भी हथौड़े से तोड़ दिया. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला गांव निवासी रवि शंकर कुमार के बेटे पुष्पांशु शंकर के रूप में की गई है.
हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद हो सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसपी अभिनव धीमान, सदर सदर एसडीपीओ हुलास और रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.








