हज़ारीबाग़- चतरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर सिमरिया थाना क्षेत्र में उत्तम यादव की तलाश में छापेमारी की गई. इस दौरान उत्तम ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. झारखंड पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.
इस मुठभेड़ में उत्तम को छाती, पेट और जांघ में गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मारे गए अपराधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल लाया गया है.
चिकित्सकों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम देर रात होने की संभावना है. इसके लिए दंडाधिकारी की नियुक्ति और उपायुक्त से अनुमति के लिए पत्र भेजा जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उत्तम यादव के खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, फिरौती और फायरिंग जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से अभियान चला रही थी.
इस एनकाउंटर से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोग इस घटना को अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं.
बता दें कि बिहार सरकार ने उत्तम यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. वह हजारीबाग में एक सोना व्यापारी की दुकान पर सरेआम फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ टाइगर ग्रुप नामक अपराधिक गिरोह का संचालक था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








