पटना- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेता भी यात्रा में चल रहे हैं. 16 दिनों से चल रही इस यात्रा का 1 सितंबर को पटना में समापन होगा. 17 अगस्त को इसकी शुरुआत हुई थी.
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी और के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दलों के बड़े नेता इस यात्रा में शामिल होंगे.
पटना में इसका नाम ‘गांधी से अंबेडकर यात्रा’ नाम रखा गया है. जिसका नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे. यात्रा का रूट पटना के गांधी मैदान गांधी मूर्ति से शुरू होकर डाक बंगला चौराहा होते हुए कोतवाली थाना और इनकम टैक्स चौराहे से होते हुए नेहरू पथ पर पहुंचेगी. वहां से यात्रा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का विधिवत समापन होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हो रही है लेकिन मतदाताओं की लड़ाई कांग्रेस आगे भी लड़ती रहेगी. गांधी मैदान में रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा रैली की अनुमति नहीं दी गई. यही कारण है कि अब पटना में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता यात्रा निकालेंगे.
हालांकि पटना के अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) की ओर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कांग्रेस सहित किसी भी व्यक्ति या दल की ओर से गांधी मैदान में रात्रि में रुकने या किसी अन्य कार्य के लिए अनुमति नहीं मांगी गई है.
जिला प्रशासन पटना से दो अनुमति मांगी गई थी जो सभा एवं रैली के लिए थी. सभा के लिए अनुमति दे दी गई थी. रैली के लिए अनुमति माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुरूप कुछ प्रतिबंधों के साथ दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि गांधी मैदान में रैली को लेकर जिला प्रशासन से बार-बार अनुरोध किया गया लेकिन उन्हें रैली करने की अनुमति नहीं मिली. यही कारण है कि गठबंधन के नेताओं निर्णय लिया कि पटना में यात्रा के माध्यम से ही यात्रा का समापन किया जाए.








