डेस्क- जम्मू-कश्मीर के पड्डर स्थित चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास आज बादल फटने की घटना घटी है. इससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये. इस घटना में भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है.
सूत्रों के अनुसार बादल फटने की घटना तब घटी, जब हजारों श्रद्धालु मंदिर के बाहर लंगर के लिए लगाये गये टेंट में मौजूद थे. कई लोग तेज बाढ़ के कारण पानी में बह गये. इनमें बच्चे भी शामिल थे.
हादसे के बाद की कई वीडियो सामने आई हैं. एक वीडियो में साफ दिखता है कि किस तरह पहाड़ से उमड़ता पानी तेज बहाव में गांव को अपनी चपेट में ले रहा है. बहाव इतना तेज कि घर, गाड़ियां, दुकानें, सबकुछ मलबे में दब गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खबर है हादसे में CISF के दो जवान सहित 33 लोगों की मौत हो गयी है. उनके शव मिल गये हैं. 120 से अधिक लोग घायल हैं. 200 से अधिक लोग लापता हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
मचैल माता यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है. गांव में मलबा हटाने, लापता लोगों को खोजने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. पहाड़ी इलाका, टूटी सड़कें और तेज पानी का बहाव इस मिशन को बेहद मुश्किल बना रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








