मुजफ्फरपुर- नगर निगम की मेयर निर्मला साहू का दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड पर नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है. जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है. जिला निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर 16 अगस्त शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है.
निर्मला साहू को भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि, 1 जुलाई 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 94-मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर आपका नाम दर्ज है. इस संबंध में 15 अगस्त तक अपना पक्ष रखें.
इधर, दो वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग के नोटिस पर ईटीवी भारत संवाददाता से बात करते हुए मेयर निर्मला साहू ने कहा कि, ”मैं हमेशा पुरानी बाजार के केदारनाथ रोड स्थित अपने आवास के पास राजकीय मारवाड़ी मध्य विद्यालय बूथ पर मतदान करती आई हूं. आवेदा हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर मेरा नाम कैसे जुड़ा, यह मुझे पता नहीं है. फिलहाल मैं दिल्ली में हूं, मुजफ्फरपुर लौटने के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकेगी.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस कर दावा किया था कि मुजफ्फरपुर मेयर व बीजेपी नेता निर्मला साहू के नाम पर दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र दर्ज हैं.
उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरपुर मेयर का पहला वोटर कार्ड राजकीय मारवाड़ी मध्य विद्यालय, पुरानी बाजार, नगर क्षेत्र, मुजफ्फरपुर उत्तर भाग, क्रमांक 664 पर ईपिक नंबर REM1251917, जिसमें नाम निर्मला देवी, पति शिव शंकर प्रसाद साहू, उम्र 48 वर्ष है.
तेजस्वी यादव ने आगे बताया कि, मुजफ्फरपुर मेयर का दूसरा वोटर आईडी कार्ड आवेदा उच्च विद्यालय, तिनकोठिया, चंदवारा पूरब भाग, भाग संख्या 618 पर ईपिक नंबर GSB1835164, जिसमें भी नाम निर्मला देवी, पति शिव शंकर प्रसाद, लेकिन उम्र 50 वर्ष दर्ज है. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








