चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पोसौता में हुई. इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ में भाकपा माओवादी कमांडर मारा गया. सर्च अभियान अभी जारी है.
चाईबासा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के पोसैता के जंगलों में मुठभेड़ हुई. जिसमें प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर मारा गया. उसका नाम अरुण कुमार है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला था.
दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि भाकपा माओवादी मिसिर बेसरा अपने दस्ता के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है. स्वतंत्रता दिवस पर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाया गया. इसी क्रम में बुधवार सुबह पोसैता के आसपास नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की.
सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. मुठभेड़ के बाद वहां पर सर्च अभियान चलाया गया.
इस दौरान एक नक्सली का शव मिला. जिसकी पहचान एरिया कमांडर अरुण के रूप में हुई. मुठभेड़ स्थल से जवानों को एक एसएलआर, कारतूस और अन्य सामान मिले. पुलिस का सर्च अभियान जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








