रांची- रांची के लोअर बाजार इलाके में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला शालिनी विजेता टोप्पो नाम की महिला ने अपने ही बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ घर में चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
31 जुलाई को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के वाटिका अपार्टमेंट में रहने वाली वादी शालिनी विजेता टोप्पो ने लोअर बाजार थाने में आकर अपने बेटे के खिलाफ घर की अलमारी से सोने के गहने चुराकर अपने एक परिचित लड़के को बेचने का आरोप लगाते हुए एक लिखित आवेदन दिया था.
आवेदन के आधार पर लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सह एसएसपी रांची द्वारा सिटी एसपी रांची के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की गई और इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को छापेमारी कर 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार किये गए आरोपियों में महिला का बेटा बी. वेनिस जेवियर, पीयूष शर्मा, जेवियर का मित्र और कुणाल कुमार सोनी, जेवियर का मित्र शामिल हैं. साथ ही उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी के आभूषणों का सोना पिघली हुई अवस्था में और 62500/- रुपये उनकी पहचान वाले स्थान से बरामद किए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








