खगड़िया- बिहार के खगड़िया में बुधवार को अजीब ही नजारा देखने को मिला. एक युवती थाने पहुंची और कहने लगी, ”मुझे जेल में डाल दीजिए नहीं तो मैं अपने पति की हत्या कर दूंगी.” यह बयान सुनते ही मौजूद पुलिस वाले सकते में आ गए.
महिला ने पुलिस से आगे कहा कि मैंने अपने पति को ट्रेन से धक्का दिया ताकि वह मर जाए, लेकिन वह नहीं मरा. मेरा दूसरे लड़कों के साथ संबंध है. मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए और जेल में डाल दीजिए.
लड़की का कहना था कि वह प्रेग्नेंट है. उसके पेट में किसका बच्चा पल रहा है यह उसे नहीं मालूम है. उसने कहा कि मुझे मेरे द्वारा किए गए गुनाहों की सजा दे दो. महिला ने थाना में आवेदन देकर यह गुहार लगाई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, महिला का पति महिला की तमाम बातों को नकारता रहा. वो कहता रहा कि मुझे अपनी पत्नी के साथ ही रहना है. पति का कहना था कि, ये बात सच है कि मैं ट्रेन से नीचे गिरा था, लेकिन पत्नी ने धक्का नहीं दिया था. मैं खुद अपनी गलती से गिरा था. पत्नी क्यों ऐसा कर रही है मुझे पता नहीं. वैसे मैं जानता हूं कि मेरी पत्नी किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती है. फिर भी मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं.
दरअसल, पूरे वाक्या के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों ने 9 महीने पहले प्रेम विवाह किया था. ग्रामीणों की मानें तो लड़की मुस्लिम है, उसने हिन्दू लड़के से शादी की है. जिससे उसके परिवार में इस बात को लेकर खींचातानी चल रही है. जिससे कारण लड़की लड़का को छोड़कर जाना चाहती है.








