रांची- झारखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ड जारी किया गया है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिले में भारी से बहुत भारी की संभावना जताई गई है. वहीं मौसम विभाग की ओर से अन्य जिलों के लिए भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले 36 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं.
पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीँ, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां. के लिए ऑरेंज अलर्ट वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, जामताड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








