पटना- राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगवार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आरा के बिहिया में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से दो अपराधी जख्मी हुए हैं.
मुठभेड़ में घायल अपराधीकी पहचान बलवंत कुमार सिंह (पिता- जगबधार सिंह, थाना- चक्की, जिला- बक्सर) और रविरंजन कुमार सिंह (पिता- केशवर सिंह, थाना- बिहिया, जिला- भोजपुर) के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीसरे अपराधी अभिषेक कुमार पिता- गोपाल प्रसाद, थाना- चक्की, जिला- बक्सर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ इलाके में मौजूद हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष बिहिया एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, जिसके बाद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी.
एसटीएफ के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई है और बताया गया है कि तीनों अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में वांछित थे. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए हैं.
पूछताछ के दौरान इन अपराधियों ने पटना के पास अस्पताल में हुई हत्या की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








