चाईबासा- चाईबासा पुलिस को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. जिले के टोकलो थाना और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही पुलिस ने 14 आई.ई.डी., देसी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद किए गए. सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, समेत कई अन्य नक्सलियों के अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा/कोलहान क्षेत्र में विध्वंसकारी गतिविधियों के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित किया गया है और लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
इसी दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया. जहां से लगभग 14 आईईडी, देसी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया गया है. इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








