पटना- महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद को लेकर प्रशांत किशोर ने ठाकरे बंधुओं पर बड़ा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर ठाकरे बंधुओं पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों भाई लंपन एलिमेंट हैं, लेकिन इन दोनों से ज्यादा जिम्मेदारी भाजपा और कांग्रेस की है, जो इनके साथ गठबंधन में सरकार चलाते हैं.
प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद को लेकर ठाकरे बंधुओं पर भी हमला बोलते हुए यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ और सिर्फ वहां होने वाले BMC इलेक्शन से जुड़ा है. ये दोनों भाई लोकल बॉडी इलेक्शन में अपनी पकड़ साबित करना चाहते हैं, इसलिए मराठी भाषा को लेकर विवाद कर रहे हैं.
प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में दोनों भाइयों से ज्यादा जिम्मेदारी तो देश की दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की है, जो इनके साथ मिलकर सरकार चलाते रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








