डेस्क- एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार पंचतत्व विलीन हो गए. सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान भूमि में हुआ।
आज सुबह उनका पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से उनके अंधेरी वेस्ट स्थित घर लाया गया है, जहां फिल्म जगत से रजा मुराद, असित मोदी, अशोक पंडित, टीना घई, दीपक काजिर समेत कई सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
बता दें कि धीरज कुमार ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने राजेश खन्ना को फिल्मफेयर टैलेंट हंट कॉम्पिटिशन में कड़ा मुकाबला दिया था। इस कॉम्पिटिशन में राजेश खन्ना ने पहला स्थान, सुभाष घई ने दूसरा और धीरज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया था। ये तीनों ही विजेताओं ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और कामयाबी हासिल की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1970 से 1985 तक धीरज कुमार ने हीरा पन्ना, शिरडी के साईं बाबा, सरगम, मांग भरो सजना, क्रांति, पुराना मंदिर, कर्म युद्ध और बेपनाह जैसी कई फिल्में की थीं। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस क्रिएटिव आई की शुरुआत की।
इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कदम रखा। ओम नमः शिवाय, श्री गणेश, मिली, घर की लक्ष्मी बेटियां, मन में है विश्वास, ये प्यार न होगा कम, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, नादानियां और इश्क सुबहान अल्लाह जैसे बेहतरीन टीवी शो धीरज कुमार ने ही प्रोड्यूस किए हैं।








