डेस्क- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार की चार फिल्मी हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, फिल्म निर्माता मिंटी मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं।
पुरस्कार समारोह 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
बिहार के रहने वाले अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गोपालगंज के हथुआ प्रखंड के सिंगहा गांव से जुड़े फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा और निर्माता मिंटी मिश्रा की फिल्म ‘काकोरी’ को सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन/कम्पाइलेशन फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है।
आधिकारिक सूची में कमलेश के नाम के साथ निर्देशक और मिंटी मिश्रा के नाम के साथ निर्माता के रूप में उल्लेख है। दोनों को इस श्रेणी में रजत कमल और निर्धारित नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक (हिंदी) का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की आधिकारिक सूची में उन्हें इस श्रेणी का एकमात्र विजेता घोषित किया गया है। इस पुरस्कार के साथ स्वर्ण कमल और नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजीव श्रीवास्तव लंबे समय से पत्रकारिता और फिल्म लेखन से जुड़े हैं। TV9 भारतवर्ष के प्रोफाइल के मुताबिक उनका पैतृक गांव-घर बिहार के सीतामढ़ी में है और वे करीब ढाई दशक से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं।








