डेस्क- ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ 36 छक्के लगा चुके हैं, जबकि विव रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के लगाए हैं.
ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1197 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बतौर एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज 1157 रन बनाए थे.
बता दें कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच में भारत और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली लेकिन वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. इस मैच में पंत ने 112 बॉल में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली.है.








