डेस्क- अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के ताजा पैक दूध की कीमतों में करीब 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
कंपनी के मुताबिक, अमूल के सबसे ज्यादा बिकने वाले वेरिएंट अमूल ताजा टोंड मिल्क (3 प्रतिशत फैट) की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
यह करीब 3.3 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, अमूल गोल्ड (6 प्रतिशत फैट) की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जो लगभग 5.5 प्रतिशत की वृद्धि है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
GCMMF के अनुसार, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में लगातार इजाफा होना है। पिछले एक साल के दौरान हरे और सूखे चारे, पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले तेल खली, मक्का और शीरे जैसे कच्चे माल की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत भी बढ़ी है।
कंपनी ने बताया कि गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में कम और असमान बारिश के कारण पशुपालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में दूध उत्पादक किसानों को बेहतर कीमत देना जरूरी हो गया है।
अमूल के मुताबिक, पिछले एक साल में सदस्य दुग्ध संघों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को और बेहतर भुगतान करने के उद्देश्य से दूध की खुदरा कीमतों में संशोधन किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








